Spread the love


समीपवर्ती जनपद की थाना पुलिस से सामंजस्य बनाकर अपराधियों की सूचना का होगा आदान प्रदान, बार्डर पर पुलिस ने शरू की सघन चेकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। समीपवर्ती मध्य प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक खाका तैयार किया है। जिसके क्रम में एमपी बार्डर से लगे हुए थानों की पुलिस को बार्डर पर सघन चैकिंग अभियान चलाएगी। साथ ही बार्डर से सटे मध्य प्रदेश की थाना पुलिस से बेहतर सामंजस्य बनाकर बदमाशों चिहिंत कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

जनपद की सीमाएं तीन ओर से मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। जनपद के करीब ग्यारह थानों की सीमा मध्य प्रदेश की सीमा से मिलती है। हाल ही में मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में जनपद की पुलिस अलर्ट हो गई है। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सुरक्षा का खाका तैयार कराते हुए रणनीति बनाई है। बदमाश चुनाव में खलल न डाल सके, इसके लिए मध्य प्रदेश की सीमा से सटे जनपद की थाना पुलिस और एमपी की थाना पुलिस अपने अपने क्षेत्रों के वांछित और इनामी बदमाशोें की सूची तैयार कर आदान प्रदान कर रही है। जिसके बाद बदमाश दोनों प्रदेश की पुलिस के रडार पर आ गए हैं। वांछितों की धरपकड़ के लिए बार्डर पर सघन चैकिंग शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि जनपद की सीमाएं मध्य प्रदेश की सीमा से सटे होने के कारण बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य में जाकर छिप जाते हैं। दोनों प्रदेशों की पुलिस जब तक आपस मेें सामंजस्य स्थापित करती हैं तब तक बदमाश दूसरी जगह ठिकाना बना लेते हैं। इसके लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने सूची तैयार की है। इस सूची में ऐसे अपराधियों के नाम शामिल किए गए हैं जोकि एक राज्य में अपराध करने के बाद दूसरे राज्य में छिपकर रह रहे है। सूत्रों के अनुसार जनपद के आधा दर्जन के करीब ऐसे अपराधी है जिनके समीपवर्ती मध्य प्रदेश में छिपे होने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश के बदमाश भी जनपद में छिपकर रहते है। हालांकि इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक लोगों को किराएदारों का सत्यापन करने के लिए अभियान चलाते हुए प्रोत्साहित करवा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर सीमा से सटे थाना पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों और बार्डर पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए है। साथ ही समीपवर्ती जनपद की थाना पुलिस से सामंजस्य बनाकर अपराधियों के बारे जानकारी साझा की जा रही है। रात को बार्डर पर पुलिस द्वारा गश्त व्यवस्था और सघन की गई है।

मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *