Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Sat, 14 Oct 2023 11:14 PM IST

फोटो….

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। वर्ल्ड कप में हुए भारत-पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत पर झांसी में शनिवार शाम को जमकर जश्न मना। लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी चलाकर एक महीने पहले ही दिवाली मनाई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मैच काे लेकर खेलप्रेमियों में खासा उत्साह रहता है। शनिवार दोपहर दो बजे मैच शुरू होने के बाद ही लोग टीवी के सामने बैठ गए। लोगों ने मैच में भारत के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी कर जब पाकिस्तान के बल्लेबाजों के विकेट चटकाए तो लोग तालियां बजाते हुए झूमते रहे। वहीं जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस की शानदार बल्लेबाजी पर लोग जमकर झूमे। हर चौके और छक्के पर क्रिकेट प्रेमी उत्साहित होते रहे। शाम को जैसे ही भारतीय टीम ने मुकाबले में जीत दर्ज की, तो लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सड़कों पर लोगों ने आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शनिवार को शहर में एक महीने पहले ही दिवाली सा नजारा देखने को मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *