Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:15 AM IST

फर्रुखाबाद। जिले में 41 स्थानों पर आज मां दुर्गा पंडालों में विराजेंगी। प्रतिमा विधि-विधान से मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शक्ति दीदी (महिला पुलिस) को सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर सौंपी गई है। वह इन स्थानों पर जाकर सुरक्षा के साथ साथ महिलाओं व युवतियों को नारी सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक भी करेंगी। सुरक्षा के लिहाज से जिले को चार जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन, कादरीगेट में सात, फतेहगढ़ में छह, कमालगंज में दो, जहानगंज में तीन, मोहम्मदाबाद में सात, नवाबगंज व मेरापुर में एक-एक, कायमगंज में नौ व शमसाबाद में दो स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई है। दुर्गा मंदिरों पर भी पूजा-अर्चना के कार्यक्रम होंगे। सभी स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। खुफिया पुलिस को सक्रिय रहने के आदेश दिए गए हैं। गुरुगांव मंदिर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रभारी एसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि जिले को चार जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सीओ व थानेदारों के अलावा अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। जोन में मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *