Spread the love


फोटो

– विद्याभारती का 34 वां प्रांतीय खेलकूद समारोह आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के 34 वां प्रांतीय खेलकूद समारोह का समापन शनिवार को महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में 55 खिलाड़ियाें ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब इन खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

समापन समारोह का शुभारंभ डॉ. विवेक मिश्रा, प्रदीप सरावगी, संतोष गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रदीप सरावगी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा बाहर आती है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिया गया।

लंबी कूद में कन्नौज के रितांश, त्रिकूद में बांदा के लक्ष्मी प्रसाद, ऊंची कूद में दिबियापुर के रिशु, अंशिका और प्रियांशी सचान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गोला फेंक में झांसी की राधिका और हमीरपुर के मोहित अव्वल रहे। 100 मीटर रेस में कन्नौज के नवनीत सिसोदिया, 50 मीटर रेस में कन्नौज की लक्ष्मी और कृष्णा अव्वल रहे। 3000 मीटर में झांसी के विकास कुमार और प्राची राजपूत प्रथम रहीं। भाला फेंक में झांसी की मधुरिमा, जालौन के राममिलन, कानपुर की स्नेहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 200 मीटर में कन्नौज के विशाल यादव, झांसी की राशि यादव, फतेहपुर की काजल कुमारी, झांसी के आकाश तिवारी प्रथम रहे।

400 मीटर में झांसी के स्वदेश और संध्या राजपूत प्रथम रहीं। समापन सत्र में ओंकारनाथ, अजय सिंह, शिवकरण, देवी दयाल त्रिपाठी, राकेश, प्रभाकर त्रिपाठी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और सत्यम राजपूत, कनिका गुप्ता, उजाला अहिरवार, अंश तिवारी समेत कई विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *