नरैनी। जिलाधिकारी के निर्देश पर चिकित्साधीक्षक ने विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों से पहाड़ा पूछकर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।
नरैनी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विपिन शर्मा ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय देविन नगर पटेल, प्राथमिक विद्यालय-पटेल नगर एवं कंपोजिट कन्या विद्यालय कृष्णा नगर का औचक निरीक्षण किया।
साफ सफाई, उपस्थिति, मिड डे मील की खाने की गुणवत्ता, लाइब्रेरी, स्कूल ड्रेस, जूते, मोजे आदि जांचा। बच्चों से बच्चों से किताब पढ़वाई और पहाड़े पूछे। इसके साथ ही। विद्यालय में पीने, शौच आदि की व्यवस्था भी देखी। नेत्र परीक्षण अधिकारी पंकज नामदेव साथ रहे।
