Spread the love


बांदा। सपा की शहर कमेटी घोषित कर दी गई है। अध्यक्ष कुतैबा जमा खां द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की सूची जारी की। छह उपाध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष व एक महासचिव तथा कोषाध्यक्ष सहित 16 सचिव बनाए गए हैं।

जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा की मौजूदगी में शहर अध्यक्ष ने अपनी कमेटी घोषित की। आरके समुद्रे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रविंद्र खंगार, रामशरण कुशवाहा, सुनील कुमार सविता, डॉ. सुरेश निषाद, रियाज अली और विनय प्रजापति को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नितेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष होंगे। सचिव बनाए गए सपाइयों में अर्जुन अनुरागी, नेतराम वर्मा, शुभम धुरिया, प्रदीप साहू, देवेंद्र गोयल, शिवम त्रिपाठी, रमेश यादव, नौशाद कुरैशी, मो. शरीफ, माला सिंह, कपिल गुप्ता, जितेंंद्र कुमार अनुरागी, संदीप नामदेव, इरफान अली, हसीना और रज्जू राजपुत शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *