Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को फल मंडी में अभियान चलाया। इस दौरान कार्बाइड से पपीता पकाए जाने पर गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही 50 किलोग्राम सड़े-गले फल और 85 किलो पेठा नष्ट किया गया।

नवरात्रि के मौके पर सक्रिय हुई एफडीए की टीम ने अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार की अगुवाई में नई फल मंडी में अभियान चलाया। इस दरम्यान दिलीप एंड कंपनी के गोदाम में पपीता कार्बाइड से पकता पाया गया। इस पर गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही बगैर पंजीकरण के चलते पाए जाने पर एक दुकान का चालान काटा गया। जबकि, फल मंडी रोड पर बिकते हुए पाए गए 50 किलो सड़े-गले फल नष्ट कराए गए। तालपुरा में ओम साईं पेंठा भंडार का भी निरीक्षण किया गया। यहां से 85 किलो पेठा जब्त कर नष्ट किया गया। साथ ही कारोबारी को नोटिस जारी किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *