Spread the love


Married woman absconds with lover relative, runs away with Rs 50000 cash and jewellery, husband lodges report

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता 50 हजार रुपये नगद और जेवरात लेकर अपने प्रेमी रिश्तेदार के साथ चली गई। पति ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति ने तहरीर देकर उसकी शादी चार साल पहले हुई थी।

मध्य प्रदेश के छतरपुर के खुरदाना गांव निवासी रिश्तेदार छोटे घर पर आता जाता था।  20 दिन पहले मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। वह अपने साथ 50 हजार नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात भी ले गई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

वहीं, दूसरी ओर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह इंदौर में रहकर मजदूरी करता था। चार अक्तूबर को उसकी पत्नी को गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी अमोल सिंह का पुत्र बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *