ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई की शाम को उसके पिता के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। फोन को उसने उठाया तो कमलेश देवी राय निवासी बड़ागांव गेट बाहर झांसी का फोन था। फोन पर आरोपी कमलेश देवी राय ने उससे पूर्व में एक युवक के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमा को वापस लेने का दवाब बनाया। इस पर उसने आरोपी महिला को बताया कि जिस युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है वह उसका साथ दे रही है। यह कहते हुए उसने मुकदमा में राजीनामा करने से मना कर दिया। यह सुनकर आरोपी महिला ने फोन पर गाली गलौज करते हुए उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
