कोंच। कोंच की रामलीला में शुक्रवार रात ”पुष्प वाटिका और जनक बाजार लीला” का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर देखने अपने गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचे दशरथ राम और लक्ष्मण गुरु की आज्ञा पाकर जनकपुर भ्रमण पर निकलते हैं।
बाजार में बैठे दुकानदार और व्यवसायी उनकी मोहिनी छवि देखकर उनसे बात करने को आतुर हो उठते हैं और उन्हें रिझााने के लिए अपनी वाणिज्यिक वस्तुओं की बड़ाई करने लगते हैं। जनकपुर की महिलाएं और बालाएं भी उन दोनों की एक झलक पाने को आतुर दिखती हैं। बाद में गौरी पूजन के लिए आई सीता और राम का पुष्प वाटिका में प्रथम दर्शन होता है।
विश्वामित्र की भूमिका केशव बबेले, पंडों की भूमिका में प्रमोद स्वर्णकार, बुद्घसिंह बुंदेला, अहिल्या सूरज शर्मा, जनक राजू मिश्रा, पवन अग्रवाल, ऋषि झा, रामजी भदौरिया, महावीर लाक्षकार, मृदुल दांतरे, राकेश गिरवासिया, विश्वंभर झा आदि रहे।
