Spread the love


उरई। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती का प्रसव कराने आए लोगों ने देरी और बाहर की दवा लिखने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीएमएस ने रात में ही चिकित्सकों को बुलाकर ऑपरेशन से प्रसव कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के अटागांव निवासी उपेंद्र सिंह परिजनों के साथ पत्नी कल्पना (21) का प्रसव कराने शुक्रवार की सुबह महिला अस्पताल पहुंचा। आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर देरी की गई। यही नहीं दवाएं भी बाहर से मंगाई गई। इस पर उसने साथियों को बुला लिया और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

ड्यूटी पर तैनात स्टाफ का कहना है कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। उसका सामान्य प्रसव हो सकता था, लेकिन परिजन जल्दी प्रसव कराने के लिए कह रहे थे। यही नहीं वह गर्भवती को बिना बताए बाहर ले गए और रात में आकर हंगामा करने लगे। मामला सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल ड्यूटी समाप्त कर जा चुके चिकित्सक और स्टाफ नर्स को रात दस बजे बुलाया और रात में ही ऑपरेशन से प्रसव कराया। तब कहीं मामला शांत हुआ। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *