Spread the love


टैग: प्रधानमंत्री आवास योजना

– जेडीए का वादा निकला झूठा, चार हजार में एक को नहीं दे पाया चाबी

– 15 अगस्त तक 50 फीसदी लाभार्थियों को आवास देने का किया था दावा

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 फीसदी लाभार्थियों को 15 अगस्त तक आवास की चाबी सौंपने का जेडीए का वादा झूठा निकला है। 1446 लाभार्थियों में से एक को भी जेडीए पीएम आवास नहीं दे पाया है। जबकि, कइयों ने किस्त का पूरा पैसा जमा कर दिया है। ऐसे में आवास की आस अधूरी पड़ी है और लाभार्थी किराये के मकान में जिंदगी काट रहे हैं।

झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा करारी, अंबावाय और सिमराहा में 4040 आवास बनवाए जा रहे हैं। इन आवासों का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ था। तब 2022 में लाभार्थियों को आवास देने की बात कही गई थी। हालांकि, कोरोना काल की वजह से शासन की ओर से आवासों के निर्माण के लिए बजट जारी करने में देरी हुई। ऐसे में कुछ समय तक निर्माण कार्य बंद रहा। मगर शासन की ओर से पिछले साल पैसा जारी कर दिया गया था। इन आवासों के लिए 1446 लाभार्थियों की तरफ से भी किस्त जमा की गई है। किसी ने दूसरी तो किसी ने तीसरी किस्त जमा की है। कई लाभार्थी तो ऐसे भी हैं, जो पूरा पैसा जमा कर चुके हैं। इसके बावजूद जेडीए तीन साल बीतने के बाद एक भी लाभार्थी को आवास की चाबी नहीं दे पाया है। वहीं, जेडीए सचिव उपमा पांडेय का कहना है कि जल्द ही लाभार्थियों को आवास दे दिए जाएंगे।

कहां-कितने आवास बन रहे

…………………………….

स्थान आवास

करारी प्रथम 1756

करारी पंचम 1180

अंबावाय 624

सिमराहा 480

आवास को तरस रहे लाभार्थी

………………………………

केस-1

………

अब निरस्त करवा दूंगा आवंटन

छनियापुरा के प्रशांत कुमार का कहना है कि दो साल बीतने के बावजूद पीएम आवास नहीं मिल पाने के चलते अब आवंटन निरस्त कराऊंगा। क्योंकि, अब दूसरी जगह पर मकान बनाने का विचार चल रहा है।

केस-2

………

हर बार बढ़ा दी जाती है तारीख

लाभार्थी अजय गुप्ता का कहना है कि पीएम आवास की चाबी सौंपने की तारीख लगातार बढ़ती जा रही है। वह दो किस्तों में 75 हजार रुपये जमा भी कर चुके हैं। परिवार संग किराये पर मकान लेकर रहने को मजबूर हैं।

केस-3

………

दो साल पहले जमा किए थे कागज

बड़ागांव गेट के अरविंद गुप्ता ने बताया कि पीएम आवास के लिए कागज जमा हुए दो साल बीच चुके हैं। किस्त भी जमा कर रहे हैं। अब तक आवास नहीं मिल पाने से किराये पर रह रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *