Spread the love


बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र में पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुरलिया पुरवा निवासी सुशीला पत्नी लाला यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे वह घर की छत में सो रही थी।

बगल में रहने वाले गफलुआ, मिजाजी और दो अज्ञात लोग छत फांद कर आए और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

शोर मचाने में बचाने आई सास बिंदु, पुत्र राजू, जेठानी सुंता और उसका पुत्र सचिन के पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *