
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में परिवार की एक महिला रिश्तेदार की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की मां ने कोतवाली में रिश्तेदार महिला व तांत्रिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मां रम्मी ने तहरीर में बताया कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लाल थोक निवासी विजय कुमार (38) मजदूरी करता था। शनिवार शाम सात बजे के करीब वह नरैनी रोड स्थित गली के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।
मां ने बताया कि परिवार की एक महिला के पेट में गांठ है। काफी दिनों से उसका इलाज एक तांत्रिक कर रहा है। वह तांत्रिक रात में घर में रुकता है, जिस पर विजय ने आपत्ति जताई थी। कई बार इसका विरोध भी किया। उसके विरोध करने पर महिला ने विजय पर दो बार छेड़खानी का आरोप लगाया।
