फोटो-25-मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद ध्वजारोहण करते डीआईओएस।
गोला फेंक में प्रथम पर हर्षित तो दूसरे पर आकाश रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। माध्यमिक विद्यालयों की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी में किया गया। जिसका उद्धाटन डीआईओएस राजकुमार पंडित ने किया। प्रतियोगिता का प्रांरभ प्रतिभागियो के मार्च पास्ट की सलामी के साथ हुआ। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में गोलाफेंक में हर्षित ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकाश कुमार दूसरे व शरद तीसरे स्थान पर रहे। लंबीकूद में बालिका वर्ग में प्रथम पर रामजी, द्वितीय स्थान पर अभिनेंद्र प्रताप सिंह, तृतीय स्थान पर अर्जुन तिवारी रहे।
निर्णायक पुरुषोत्तम कुशवाहा, कुलदीप कुमार, महेंद्र पटेल, मिथिलेश कुमार, पुष्पेन्द्र धूरिया, श्रीकांत वर्मा, उमा विश्वकर्मा, साधना चौबे,रमेश चंद्र वर्मा,नितेंद्र राजपूत रहे।
पहले दिन 22 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
फोटो-23-कालपी में गोला फेंकता प्रतिभागी।
कालपी। दो दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन एमएसवी इंटर कॉलेज में हुआ। पहले दिन दस खेलो में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का प्रथम दिन करीब 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुशील द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को खेलों का समापन होगा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। (संवाद)
दौड़ लगाकर प्रथम पर आए भूपेंद्र, द्वितीय पर रहे अभिनव
जालौन। छत्रसाल इंटर कालेज में तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्षा नेहा मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित शुभांरभ किया। प्रथम सम में 100 मीटर की दौड़ हुई। जिसमें भूपेंद्र पहले, अभिनव कुमार, यतेंद्र दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में अमृता प्रथम, रोहणी द्वितीय, सिंकी गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में निखिल सिह प्रथम, प्रिंश व चेतन राज दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुशवाहा ने किया। इस दौरान वीरेंद्र निरंजन,कौशल किशोर, रजत कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो-24-अपने अपने स्कूल बैनरों के साथ प्रतिभागी छात्र छात्राएं।
मन को स्वस्थ रखते हैं, व्यक्तित्व के विकास में सहायक होते हैं खेल
कोंच। माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को एसआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने दीप प्रज्वलित कर और खेल ध्वज फहराकर किया। तहसील क्षेत्र के सभी 40 विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया, संचालन शिक्षक साकेत शांडिल्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग सीनियर दौड़ में धर्मेंद्र राठौर, गोलाफेंक कन्हैया यादव, 200 मीटर दौड़ में अलीशा नवाज, 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी, आदि के साथ अन्य खेलों में बच्चों ने दम दिखाए।
