Spread the love


चित्रकूट। बुखार, जुकाम, खांसी व उल्टी दस्त से पीडि़त नौ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए काउंटरों पर लंबी लाइन लगी रही।

दो दिन का अवकाश होने के चलते सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर डाॅक्टरों के कक्ष के सामने लंबी लाइन लगी रहीं। इटौरा निवासी रामप्रसाद (40), सिकरी सानी निवासी पुनिया देवी (38), पथरा पालदेव निवासी भोला की 15 वर्षीय पुत्री अंकिता, देवल निवासी पंकज (22), निही चिरैया निवासी संगीता (25), खजुरिहा कला निवासी श्याम का सात वर्षीय पुत्र बुद्धराज, तरौंहा निवासी अर्चना (35), बगलई निवासी आरती (30) व चकजाफर निवासी अरविंद (30) को उल्टी दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *