ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत
फोटो – 14 मृतक महिला श्यामा की फाइल फोटो
ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत
पथरी का ऑपरेशन कराते समय डॉक्टर ने कर दिया था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। पथरी के अॉपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई, जिस पर डॉक्टर ने उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के औरेखी गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा की 25 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी को पित्ताश्य में पथरी की समस्या थी। अधिक दर्द होने के चलते रविवार को वह अपने परिजनों के साथ कालपी रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिगहोम में भर्ती हुई। जहां डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन कर दिया। आरोप है कि गलत तरीके से ऑपरेशन करने से महिला की हालत बिगड़ गई। जिस पर डॉक्टर ने अपना पल्ला झाड़ते हुए उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने भर्ती करते समय नार्मल कंडीशन बताई थी। गलत तरीके से ऑपरेशन करने से यह घटना हुई है। परिजनों ने बताया कि श्यामा की शादी धर्मेंद्र से वर्ष 2018 में हुई थी। उसके एक तीन वर्ष की पुत्री है। वहीं डॉक्टर बलराम का कहना है कि महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया था। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि उनके पास अभी शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
