Spread the love


बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुस्तक का वितरण न होने पर खंड शिक्षाधिकारी लिखित स्पष्टीकरण देने व शैक्षिक गुणवत्ता अच्छी न होने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने सोमवार को तिंदवारी ब्लॉक अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय (पपरेंदा) का निरीक्षण किया। नामांकित 241 छात्रों के सापेक्ष 164 छात्र उपस्थित मिले। पानी बहता पाये जाने पर डीपीआरओ को सही करवाने के निर्देश दिये गये। विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में साफ-सफाई को कहा। विद्यालय में कक्षा तीन की हिंदी एवं कक्षा पांच की हमारा परिवेश का वितरण न होने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पपरेंदा) में साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने व शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर न होने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

प्राथमिक विद्यालय (अतरहट-2) में प्रधानाध्यापिका छाया सिंह बाल्य देखभाल के लिए अवकाश पर थी। नामांकित 111 छात्रों के सापेक्ष 8 छात्र उपस्थित मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय आंनद सरोज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *