Spread the love


फोटो-9-राजेंद्रनगर में लीकेज से बहता पानी।

-छह पंप लगाने की योजना, 45 लाख होगा खर्च

– कई वार्ड को मिलेगी नई पाइप लाइन,1.90 करोड़ से होंगे काम

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। 15 वां वित्त आयोग का बजट अवमुक्त होने के बाद अब पालिका ने शहर में जलापूर्ति से वंचित क्षेत्रों में व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इन इलाकों में सोलर वाटर पंप लगाने के साथ ही 1.90 करोड़ से पानी की पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। कार्ययोजना बना ली गई है। जिस पर जल्द काम शुरू होगा।

योजना के तहत छह सोलर वाटर पंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक वाटर पंप पर करीब सात लाख रुपये खर्चा होगा। अलग-अलग वार्ड में सभी को लगाया जाएगा। इसके लिए अलग से बोरिंग के साथ अलग से टंकी भी बनेंगी। जिससे पानी एकत्रित किया जा सके। टंकियों की क्षमता करीब 5000 से लेकर 10,000 लीटर होगी। सुरक्षा को लेकर इनके आसपास जाली भी लगाई जाएगी।

एक पंप से करीब 400 से 500 लोगों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। सोलर वाटरपंप से लोगों को पानी देने के लिए वाटर बूथ बनाए जाएंगे। एक बूथ से एक बार में पांच से छह लोग पानी भर सकते हैं। हर वाटर पंप से पांच से छह बूथ बनाए जाएंगे। वाटर पंप लगाने के लिए उन इलाकों को चुना गया है जहां पानी की ज्यादा समस्या है साथ ही बिजली की किल्लत भी रहती है।

नई विकसित बस्तियों में भी प्राथमिकता से होंगे

शहर में विकसित नई बस्तियों में लोगों को पानी, सड़क, बिजली के लिए जूझना पड़ता है। ज्यादातर स्थानों में पुरानी पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या है। यहां नई पाइप लाइन बिछेगी। राजेंद्रनगर वन विभाग के पास पाइप लाइन में कई स्थानों पर लीकेज की समस्या है। पूरी लाइन को बदलवाया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड नंबर-18 डिग्गीताल के पास नई बस्ती है। इस मोहल्ले में भी पानी की नई लाइन बिछेगी। वार्ड नंबर-12,वार्ड नंबर-27,वार्ड नंबर- 9 में नई पाइप लाइन बिछाने की पालिका ने कार्य योजना तैयार की है। इन सभी लाइन को पहले से बने नलकूपों से जोड़ा जाएगा। इससे करीब 5000 लोगों को इससे लाभ मिलेगा।

वर्जन-

शहर के वंचित इलाके पानी की समस्या से कई सालों से जूझ रहे हैं। इस बार खास योजना तैयार की गई है। जिससे शहर का विकास होगा साथ ही लोगों को सुविधा भी मिलेगी। योजना बना ली गई है। जल्द इस पर काम होगा।- गिरिजा चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष,उरई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *