Spread the love


बबेरू (बांदा)। बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए एसडीएम नमन मेहता को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान तहसील परिसर पहुंचे। तहसील अध्यक्ष बृजराज सिंह यादव ने कहा कि धान की फसल में पानी लगना है, लेकिन बिजली विभाग लगातार उदासीन है। बिना शेड्यूल बिजली की कटौती की जा रही है। जितने समय बिजली रहती है, लो वोल्टेज रहती है। इससे नलकूप नहीं चल पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन अन्ना पशुओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जो छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं, उन्हें गोशाला में नहीं रखा जा रहा है। खेतों में घुसकर गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

किसानों ने सहकारी समितियों में यूरिया और डीएपी की भी दिक्कतें बताईं। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव अवधेश सिंह पटेल, शिवाकांत प्रजापति, महेंद्र पाल, सदानंद, इंद्रपाल सिंह, राजू सिंह, बलबीर सिंह, ललित कुमार, सुरेश गोरेलाल, उदयभान, केश कुमार, शांतनु कुमार, रावेंद्र सिंह, मधुसूदन गर्ग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *