
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गल्ला व्यापारी के मुनीम अनंत राम साहू से 13 अक्तूबर को हुई 4.27 लाख लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात विरधा थाना क्षेत्र में बमरौला के निकट मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को गोली मार दी। पुलिस ने इनके पास से 4.21 लाख रुपये बरामद कर लिए।
बुधवार सुबह करीब चार बजे जिला अस्पताल पहुंचे एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि आरोपी दिनेश पुत्र गणेश कुशवाहा, प्रीतम पुत्र भीखम कुशवाहा, नरेंद्र पुत्र बारेलाल कुशवाहा निवासी मसौरा कला के पैर में गोली लगी है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
