Spread the love


Banda, GST raid on jewelers shop in Badusa, fear of getting gold and silver jewelery illegally

banda gst raid
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा जिले में बदौसा कस्बे की एक ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी अफसरों ने छापा मारा है। मौके से 1,400 ग्राम सोने और 43 किलो चांदी के आभूषण मिले हैं, जिनसे जुड़े दस्तावेजी रिकॉर्ड कारोबारी के पास नहीं मिले हैं। इसके अलावा पिछले एक महीने से बिना जीएसटी के बिक्री होने की बात भी सामने आ रही है।

फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से अधिकारियों ने कोई खुलासा नहीं किया है। तीन घंटे तक अधिकारी बिल व खरीद से जुड़े रिकॉर्ड तलाशते रहे। मंगलवार देर शाम हुई इस छापामारी से कारोबारियों में खलबली मच गई। कई व्यापारी दुकानों के शटर गिराकर चले गए।

विभाग के डिप्टी  कमिश्नर बृजेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने पुलिस के साथ यह कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कारोबारी के यहां से 14 सौ ग्राम सोना और 43 किलो चांदी के आभूषण स्टाक में बिना पर्चे के बरामद हुए। इनका कोई बिल भी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कार्रवाई चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *