Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बबीना के हीरापुर गांव के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वह खेत पर रखवाली के लिए जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन के आ जाने से हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

हीरापुर गांव निवासी रामकिशन (53) पुत्र हलकू राजपूत जीविको-पार्जन के लिए खेती-किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक रामकिशन सुबह करीब 5:30 बजे खेत की रखवाली के लिए निकला था। घर के पास से ही झांसी-भोपाल रेलवे ट्रैक गुजरा है। रेलवे लाइन पार करके वह खेत की तरफ जा रहा था लेकिन, उसी समय अचानक ट्रेन आ गई। वह ट्रेन को भांप नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। थोड़ी देर मेें बबीना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक करीब 25 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी। परिवार का पालन-पोषण रामकिशन ही करता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *