Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। गोआश्रय स्थलों में रखे गए गोवंश की खुराक पर अब प्रतिदिन पचास रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी तक हर गोवंश पर महज तीस रुपये ही खर्च करने का प्रावधान था। खुराक की रकम के काफी कम होने की वजह से अक्सर गोशालाओं में भूसे की कमी होती थी। पशुधन अधिकारियों का कहना है कि शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। जनपद में कुल 282 गो-आश्रय स्थलों मेें करीब 32 हजार गोवंश रखे गए हैं। इन गोवंशों को तीस रुपये प्रतिदिन के लिहाज से खुराक दी जाती है लेकिन, यह रकम गोवंशोें के अपर्याप्त साबित होती थी। भूसा एवं खरी के दाम बढ़ जाने से इतनी रकम में दोनों टाइम में गोवंश को भूसा खिला पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इस वजह से गोवंशों को दिए जाने वाले भूसे में भी कटौती की जा रही थी।कई जगह से शिकायत मिलने पर आखिरकार सरकार ने इस माह से खुराक की रकम बढ़ाकर 50 रुपये करने के निर्देश जारी कर दिए। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा.अशोक कुमार के मुताबिक शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे गोवंशों को खुराक उपलब्ध कराने में आसानी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *