Spread the love


चित्रकूट। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं के साथ हुई चोरी के मामले में दो चोर व दो बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक बाइक, सात मोबाइल व एक हजार से ज्यादा रुपये बरामद किए हैं।

प्रभारी कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर को साईंपुर निवासी रामजस यादव व अर्जुन के साथ धर्मनगरी दर्शन करने आए थे। उन्होंने बताया था कि परिक्रमा मार्ग के चोपड़ा आश्रम के पास वह सो गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनकी जेब से मोबाइल, 2500 रुपये नगद व अर्जुन की जेब से मोबाइल व बाइक पार कर दी थी। जिस पर पीडि़तों ने कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसी मामले में खोही चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर मुख्यालय के गंगाजी रोड संतोषी माता मंदिर के पास से बांध तालाब सीतापुर निवासी नरेंद्र उर्फ बिंदा व चितरागोकुलपुर निवासी सुनील कुमार व दो बाल अपचारी को बाइक, सात मोबाइल व 1200 रुपये के साथ पकड़ा है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *