Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Thu, 19 Oct 2023 12:04 AM IST

एट। गैस सिलिंडर फटने से झुलसे दूसरे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कस्बा की पानी की टंकी वार्ड नंबर दो निवासी नसीर (55) सात अक्तूबर को घर पर छोटे गैस सिलिंडर की मदद से चूल्हे पर चाय बना रहे थे। तभी गैस रिसाव से आग लग गई। आग की लपटों को देख छोटे भाई रसीद (51) दौड़कर आए उसी दौरान सिलिंडर फट गया और दोनों भाई बुरी तरह से झुलस गए थे, परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया था। रविवार को नसीर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं डॉक्टरों ने रसीद को 17 अक्टूबर को झांसी से ग्वालियर रेफर कर दिया था। जहां बुधवार को उसकी भी मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी हाजरा बेगम,बेटी खुशी बेटा समीर, फरदीन सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *