Spread the love


ललितपुर। वृद्ध किसान का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में पेड़ पर फंदे पर लटकता हुआ। मृतक के पुत्र ने बताया कि उड़द की फसल खराब होने और केसीसी का कर्ज न चुका पाने की चिंता में पिता ने आत्महत्या कर ली।

कस्बा बानपुर निवासी जिल्ले (65) का शव बुधवार की सुबह अपने खेत पर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के पुत्र देवीलाल ने बताया कि पिता चार एकड़ जमीन के काश्तकार थे। वह खेत पर बने मकान में रहते थे। खेतीबाड़ी के लिए पिता ने बैंक से दो लाख रुपये का कर्ज किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये लिया था। पिता की उड़द की फसल बेचकर केसीसी का कर्ज चुकाने की योजना थी। लेकिन, बारिश की वजह से फसल खराब हो गई थी। इससे पिता परेशान रहने लगे थे। मंगलवार की रात तकरीबन दस बजे पिता खाना खाकर सोने चले गए थे। सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। बता दें कि मृतक के चार पुत्र व चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष बानपुर राजपाल सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *