ललितपुर-महरौनी। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ने बुधवार को शहर के सागर रोड स्थित शाखा परिसर में ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया। वहीं महरौनी स्थित एक मैरिज गार्डन में एक मुश्त समाधान योजना एवं ओटीएस कैंप का आयोजन किया। बैंक शाखा अध्यक्ष संजीव भरद्वाज, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक प्रदीप खुराना ने संयुक्त रूप से दो किसानों को 6.20 लाख के जीवन बीमा के चेक वितरित किए।
शहर के सागर रोड स्थित बैंक की शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक की ऋण एवं बचत संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर रिषभ जैन,सेवाराम जाट,स्वप्निल सराफ,शुभम जैन,अनिल कुमार आदि को ऋण स्वीकृत पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य शाखा प्रबंधक आशीष गायली, शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंघल,शाखा प्रबंधक स्टेशन शिवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर महरौनी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप खुराना ने जीवन बीमा से होने वाले अनेक फायदे बताते हुए एक मुश्त समाधान योजना अंतर्गत लगभग 200 ऋण खातों का ओटीएस द्वारा निस्तारण कराया। बैंक अधिकारियों ने मोबाइल बैंकिंग, डेविड कार्ड के फायदे, जीवन बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन बीमा एवं बैंक और सरकर के संयुक्त उपक्रम अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों और खताधारकों को दी। इस मौके पर शाखा प्रबंधक नीलेश निरंजन, बैंक अधिकारी राजीव योगा, मोहन लाल, अनिल शर्मा विश्वजीत, आशीष ग्याली, राघवेंद्र सिंगल, गुरबिंदर सिंह, अभिनव साहू,अभिनव राय, शिवशंकर, लोकेश मीना, अनुराग गुप्ता, मेंबर सिंह आदि मौजूद रहे।
