बांदा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बुधवार को डेंगू के 43 सैंपल लगाए गए। इनमें से चार को डेंगू की पुष्टि की गई। इनमें दो भाई-बहन भी शामिल है। पैथोलॉजी जांच में कबौली गांव निवासी खैरूनिशां (55), छाबी तालाब निवासी तान्या चौहान (55) उसके भाई वीर प्रताप (14) व गुलाब बाग निवासी नूर अहमद (18) को डेंगू की पुष्टि की गई। इनमें खैरूनिशां को भर्ती कराया गया है। शेष मरीज ओपीडी के रहे थे। पैथोलॉजी में 316 विविभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जांच की गई। अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 217 पहुंच गई है। विभिन्न मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग का घरों की जांच और डेंगू निरोधक लार्वा छिड़कने का कार्य जारी है।
जिला अस्पताल परिसर स्थित मंडलीय चिकित्सालय में बुधवार को अमर उजाला में बिना मच्छरदानी के भर्ती डेंगू मरीज की खबर प्रकाशित होने पर जिला अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के बेडों में मच्छरदानी लगवाई है। यहां टायलेट में गंदगी मिलने की शिकायत पर दो बार टायलेट की सफाई भी कराई गई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव व सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
