Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Thu, 19 Oct 2023 12:02 AM IST

उरई। पुत्री का मेडिकल कालेज में प्रवेश कराने आई महिला शिक्षामित्र को सड़क पार करते समय डंपर ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चौराहे पर हुए हादसे के बाद आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

कुठौंद थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी हरिकेश की 45 वर्षीय पत्नी मंजेश कुमारी बुधवार को अपनी पुत्री नम्रता का मेडिकल कालेज में ओटी में प्रवेश कराने के लिए पुत्र रंजीत के साथ आई थी। शाम करीब पांच बजे जब वह इकलासपुरा चौराहे के पास सड़क पार कर रही थी। तभी उसे ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। रंजीत ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कुठौंद के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थी। पिता खेती किसानी करते हैं। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। मौजूद लोगों ने बताया कि महिला सड़क के किनारे बैठी थी। फिर वह सड़क पार करने लगी तभी डंपर ने उसे रौंद दिया। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।

नो इंट्री के बाद भी निकल रहे सैकड़ों ट्रक

हादसा होने के बाद लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर रात आठ बजे तक नो इंट्री लगी रहती है, लेकिन इसके बाद भी सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही दिन भर होती है, जिससे हादसे हो रहे हैं। यातायातकर्मी चालान में मस्त करते हैं, और यहां लोगों की जान जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *