Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST

जालौन। बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। बिजली समस्या समाधान की मांग की है।

उदोतपुरा केंद्र से जुड़े शेखपुरा फीडर के गांव के निवासी शंभू सिंह, मंगल सिंह, गंगा सिंह, अरविंद पांडेय आदि ने केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि शेखपुरा फीडर से लगभग 20 गांवों में बिजली की सप्लाई की जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारी धनौरा फीडर पर पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं दे रहे हैं। टुकड़ों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। 24 घंटे में इस फीडर से चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। थोड़ी बहुत बिजली मिलती भी है तो वह पर्याप्त नहीं है। इससे खेतों में पलेवा भी नहीं हो पा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *