Spread the love

जुए पर कसा पुलिस का शिकंजा, हारजीत की बाजी लगाते आठ गिरफ्तार : रिपोर्ट – दयाशंकर, नरेन्द्र सविता

झाँसी के पूँछ थाना क्षेत्र में जुआरियों पर लागतात पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। जिसके क्रम में आज थाना अध्यक्ष पूँछ को मुखविर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धौरका के एक सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगो के द्वारा ताश के पत्तो से हारजीत का खेल खेला जा रहा है। मुखविर की सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष द्वारा टीम गठित कर बताए गए माता के मंदिर पर लगे पण्डाल के समीप चबूतरा से आठ लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पूँछतांछ में उन्होंने अपने नाम क्रमशः हरगोविन्द, राहुल, शिवम, स्वामी शरण, मनीष, राधा शरण, गोकुल प्रसाद, प्रदीप कुमार बताए। वही मालफड़ से 14830 रूपए एवं जामा तलाशी में 7780 रूपए कुल 22610 रुपये एवं 52 पत्ते ताश बरामद हुए है। पकड़े गए व्यक्तियों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। टीम में मुख्य रूप से थाना अध्यक्ष पूँछ अरुण कुमार तिवारी, उपनिरक्षक कुलदीप पवार, कॉन्सटेवल अंकुश कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, नीरज कुमार, योगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *