प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में नाम वापसी 22 को और 29 को होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दिगंबर जैन पंचायत समिति के द्विस्तरीय चुनाव में 47 पदों के लिए 88 प्रत्याशियों ने अभिनंदनोदय तीर्थ चुनाव कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए। कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ जैन सीए, जैन मंदिर ज्ञानोदय के लिए राजेंद्र जैन सर्राफ, प्रदीप जैन चौधरी, पार्श्वनाथ रेजीडेंसी के लिए जितेंद्र जैन, सतीश जैन, बंटी, पार्श्वनाथ मंदिर नईबस्ती सुबोध जैन, सुनील सर्राफ सर्वसम्मति से चुने गए।
दिगंबर जैन पंचायत समिति के चुनाव अधिकारी अरविंद जैन अंकुर एवं सत्येंद्र जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि नामांकन प्रक्रिया में द्वितीय चरण के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजय जैन रसिया, सतीश चंद नजा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अरविंद मोदी, डॉ.सुनील जैन खजुरिया, संजय जैन, विजय जैन, सुरेंद्र जैन, मंत्री के लिए अभिषेक जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, शिक्षा मंत्री के लिए संजीव जैन लकी, संजय मोदी, मनोज जैन, प्रफुल्ल कुमार जैन, संयोजक महावीर जयंती धार्मिक आयोजन के लिए जिनेंद्र जैन, राकेश जैन रिंकू, आशीष जैन छोटू, प्रतीक इमलिया, संयोजक त्यागी वृति के लिए अमित जैन पुल्ली, रवींद्र जैन रिंकू, संयोजक आदर्श विवाह समिति के लिए राजेश जैन, सजल कुमार जैन, शीलचंद शास्त्री, चुनाव अधिकारी के लिए राजकुमार सराफ, सौरभ जैन, सन्मति जैन, आय-व्यय निरीक्षक के लिए निर्मल कुमार जैन, धन्यकुमार जैन, पवन कुमार जैन , जिनेंद्र जैन, सुरेश चंद जैन, प्रबंधक द्वय पार्श्वनाथ अटामंदिर के लिए अजय जैन, संजीव जैन, मनोज जैन, भगवानदास जैन, गजेंद्र मोदी, अभिनंदनोय तीर्थ के लिए अशोक जैन, राजेंद्र्र जैन लल्लू, मोदी पंकज जैन, गौरव जैन, अनंत सराफ, जैन बडामंदिर के लिए अनंद कुमार जैन भावनगर, अजित सिंघई गदयाना, अंतिम जैन अंतू, जैन नयामंदिर के लिए मनीष जैन, राजेश जैन, जिनेंद्र जैन, अनिल जैन, आदिनाथ मंदिर नईवस्ती केलिए जितेंद्र जैन राजू, मोदी शुभेंदु जैन, सुमत सिंघई चंदावली, पार्श्वनाथ मंदिर नईबस्ती के लिए सुबोध जैन, सुनील जैन सराफ, चंद्रप्रभु मंदिर डोढाघाट के लिए वीरचंद जैन, प्रमोद जैन पाय, अनुपम जैन, दिगंबर जैन मंदिर बाहुबली नगर के लिए विकास जैन, जीवन जैन, संतोश जैन मोदी, अभय जैन रिंकू, दिगंबर जैन मंदिर शांतिनाथ मंदिर नईवस्ती अशोक जैन, अभय जैन, राकेश जैन, विमल कुमार जैन, दिगंबर जैन इलाईट मंदिर के लिए पवन जैन बाबा, डॉ.डीके जैन, भागचंद जैन, दिगंबर जैन आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन के लिए सुधीर जैन सिंघई, आंनद जैन, संजय जैन, दिगंबर जैन मंदिर ज्ञानोदय नगर के लिए राजेंद्र कुमार जैन सराफ, प्रदीप जैन चौधरी, दिगंबर जैन मंदिर पार्श्वनाथ रेजीडेंसी के लिए जितेंद्र जैन, सतीश जैन बंटी, दिगंबर जैन मंदिर एंबोरेसिया कॉलोनी के लिए जिनेंद्र जैन, अनूप जैन कैरू, वीणा जैन, बृजेश जैन सहित 47 पदों के लिए उम्मीदवार हैं।
इसके अतिरिक्त प्रबंध कार्यकारिणी समिति के लिए दिलीप चौधरी, राजेश जैन चंद्रा, अभिषेक जैन, राजीव जैन मोदी, नरेंद्र जैन, सुमत खजुरिया, जिनेंद्र जैन, अंकित जैन, अशोक जैन उमरिया, अनिल जैन बाबा चुनाव मैदान में हैं, जिनके लिए प्रतिनिधि सभा से निर्वाचित 159 सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकनपत्रों की जांच एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 व 22 अक्तूबर को नामांकन पत्र की वापसी रात सात बजे से 10 बजे तक होगी। मतदान 29 अक्तूबर को सुबह आठ से दो बजे तक अभिनंदनोदय तीर्थ पर होगा। गौरतलब है कि दिगंबर जैन पंचायत समिति के प्रथम चरण में हुए चुनाव में डॉ. अक्षय टडैया अध्यक्ष, आकाश जैन महामंत्री एवं सनत जैन खजुरिया पूर्व में निर्वाचित घोषित किए गए। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों से 159 प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का निर्वाचन पूर्व में हुआ है।
चुनाव की इन्हें सौंपी गई है जिम्मेदारी
चुनाव अधिकारी अरविंद जैन अंकुर, सत्येंद्र जैन, सुधीर चौधरी, सरस चंद जैन, चंद्र प्रकाश लोहिया, दीपक डोंगरा, अभिषेक ककडारी, अंतिम जैन, आशीष जैन मोनू, अमित सिंघई, अमित जैन, नीरज मोदी, नेमिकुमार जैन, राहुल जैन अभिषेक ककडारी, अंतिम जैन, पुष्पेंद जैन, नितेश खरे, देवेंद्र जैन व मनीष जैन भावुक आदि हैं।
