Spread the love

गाॅव के कुएं में मिला मृत व्यक्ति, पुलिस पीएम को भेज मामले की जांच में जुटी….

झांसी के पूॅछ थाना क्षेत्र में नशे में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई, फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए जांच में जुट गए।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला पूॅछ थाना क्षेत्र के ग्राम जरहाकला का है, रात्रि 11:00 के आसपास गांव का ही 45 वर्षीय वीरपाल पुत्र जयकरण नशे में गांव में घूम रहा था। इसी दौरान देर रात्रि वह कुएं में गिर गया। सुबह जब लोगों ने उसे देखा तो इसकी सूचना पूॅछ पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पूॅछ थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने अपने पुलिस बल के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला और शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *