Spread the love

सड़क पर अचानक गस्त खाकर गिरा बाइक चालक, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल….

झाँसी के पूँछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 27 पर एक बाइक सवार युवक अचानक गस्त खाकर गिर गया। खाई में पड़े होने के कारण किसी की नजर उस पर नही पड़ी। तभी थाना अध्यक्ष पूँछ अरुण कुमार तिवारी राउंड पर थे। जिन्होंने सड़क किनारे बाइक पड़ी देखी तो अपनी गाड़ी रुकवा कर देखा तो रोड की नीचे एक युवक मूर्छित अवस्था मे पड़ा हुआ था जबकि उसकी बाइक क्रमांक up 34 BF 0042 रोड के नजदीक पड़ी हुई थी। पुलिस बल के द्वारा जब व्यक्ति को बाहर निकाला तो उसे थोड़ा होश आया। जिसमे पूँछतांछ में अपना नाम अमर सिंह किशोरों कश्यप ग्राम सलालपुर थाना हरगांव जिला सीतापुर बताया है। जिसे एम्बूलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोंठ भेजा गया। वही घायल के भाई को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *