Spread the love


बबेरू। दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति उस पर दूसरों से अवैध संबंध बनाने का दबाव भी डालता था।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी का विवाह चित्रकूट गांव के कराहाई रोड, कर्वी में जितेंद्र के साथ पिछले साल 11 मई को की थी। शादी के बाद से उसकी पुत्री के साथ पति जितेंद्र, ससुर सियाराम, सास शिवकुमारी, ननद प्रीती, मोनिका,कुलदीप,संदीप,चाचा रामअवतार,रिश्तेदार धर्मेंद्र, पति के दोस्त प्रेम सभी लोग मारपीट और अभद्रता करने लगे।

दो लाख नकद व एक सोने की जंजीर मांग करते रहे। मांग पूरी ने होने पर पति, सास उसकी बेटी से दूसरों के साथ अवैध संबंध बनाए जाने के लिए दबाव बनाया। बेटी ने विरोध किया तो उसे पीटा गया और घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *