Spread the love


बांदा। खाने की चरही खाली व टीनशेड के नीचे गंदगी मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। सुबह पांच बजे खाना व सफाई के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने शुक्रवार को वृहद गोसंरक्षण केंद्र कनवारा का निरीक्षण किया। गोशाला में 340 पशु संरक्षित मिले। दो गायों के बीमार होने पर तत्काल इलाज के निर्देश दिए। कमिश्नर ने नेपियर घास को देखा और कहा कि यह पर्याप्त नहीं है। इसकी और व्यवस्था की जाए। ताकि गोवंशों को हरा चारा खाने को मिल सके। उप निदेशक गायनो चित्रकूटधाम मंडल मनोज अवस्थी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिवेणी शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *