खोही (चित्रकूट)। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सिरसावन परिसर में चल रहे नेशनल फार्मेसी वीक में वॉलीबाल, लेमन रेस, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं। इसमे बी फार्मा और डी फार्मा के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
वॉलीबाल और लेमन रेस प्रतियोगिता में बी फार्मा प्रथम सेमेस्टर के छात्र विजयी रहे। वॉलीबाल मैच में बी फार्मा की अंकुश के नेतृत्व वाली टीम विजयी हुई। खो-खो में डी फार्मा के कप्तान माखन की टीम विजयी रही। बैडमिंटन युगल में डीफार्मा के शुभ व प्रकाश जीते। कैरम व शतरंज में उज्जवल विजयी रहे। शनिवार को सभी कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण होगा। प्रतियोगिता के दौरान बीएड विभाग के सहायक कुलसचिव जयराज सिंह मौजूद रहे।
