Spread the love


बबेरू/ तिंदवारी। बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कालेज में मिशन शक्ति फेस- चार के तहत सीओ राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई। सम्मान की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।

शुक्रवार को सीओ राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने शुक्रवार को जेपी शर्मा इंटर कॉलेज छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जानकारी दी। सीओ ने छात्रों को शपथ दिलाई। कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव ,महिला कांस्टेबल सोनाली गौतम, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम मनोहर राव आदि मौजूद रहे।

उधर, तिंदवारी के बेंदा गांव में महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज व प्राथमिक विद्यालय, परसौड़ा में सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी ने छात्राओं को खुलकर बोलने और जवाब देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति का सामना नारी कर सकती है। बस उनके अंदर आत्मबल होना बहुत आवश्यक है। थाना प्रभारी कौशल सिंह, प्रिंसिपल मनीषा सिंह, ग्राम प्रधान गुमान सिंह ने भी संबोधित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *