Spread the love


बबेरू/खप्टिहा कलां। मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चार छात्र-छात्राओं का प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन हुआ है।

हमीरपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18 से 20 अक्तूबर तक मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई थी। इसमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा के करीब 600 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में दौड़, ऊची कूद, लंबी कूद, गोला-फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो में बांदा का दबदबा रहा था। इसमें परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर काॅलेज के दो छात्रों का दौड़ में चयन हुआ है।

प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार के अनुसार जूनियर दौड़ 1500 मीटर में कक्षा 10 के संदीप कुमार और सब जूनियर में कक्षा सात के रिंकू ने चार सौ मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान पाया था। वहीं बीईओ आभा अग्रवाल के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय चरका (कमासिन) की छात्रा श्वेता यादव ने चक्का फेंक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर क्षेत्र कमासिन की छात्रा मनोरमा यादव 200 मीटर, 400 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ प्रथम स्थान पाया था। चारों का चयन एक से चार नवंबर तक लखनऊ में होने वाले राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन हुआ है। शनिवार को उन्हें प्रमाण पत्र, मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *