Spread the love


बांदा। महिला से धोखाधड़ी कर 44.58 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज निवासी एक महिला के साथ गूलरनाका मोहल्ला स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में बीमा का काम करने वाले छोटी बाजार निवासी आरोपी विकास चौरसिया ने महिला के खाते से 44.58 लाख रुपये की दो अक्तूबर को ठगी की थी। जिस पर महिला ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कोतवाली पुलिस ने तब से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एसपी ने शुक्रवार को देर रात आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही मोबाइल नम्बर- 9454400257, 9454401029, 9454401351, 9454403043 पर सूचना देने को कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *