बबेरू। एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत की 11 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी अवध किशोर यादव लंबे अरसे से स्मैक की तस्करी कर रहा था। उसे बबेरू कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम बांदा रोड हरदौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 11 ग्राम स्मैक 1.1 लाख रुपये कीमत की बरामद की गई है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, बाइक भी बरामद की गई है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी टीम में एसआई तुषार श्रीवास्तव समेत कांस्टेबल सौरभ व राहुल शामिल रहे।
