Spread the love


निपुण भारत अभियान की समीक्षा बैठक में नहीं किया था प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। निपुण भारत अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल न होना 12 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन अभियान कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सरल विधि और विशेष सामग्री से शिक्षण कार्य कराते हुए निपुण बनाया जा रहा है। अभियान की समय-समय पर विद्यालय स्तरीय समीक्षा भी होती रहती है। ब्लॉक जखौरा के विद्यालयों की निपुण भारत अभियान की समीक्षा के लिए 19 अक्तूबर को बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें ब्लॉक के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रतिभाग करना था। लेकिन, इस बैठक में प्राथमिक विद्यालय चैनावारा, तिलहरी, निवाहो, परौंदा, कछयाना दावनी, पंचौरा, सहरिया बस्ती पनारी, जिजयावन, घटवार, खडेरा, जुगपुरा व कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक स्तर निवाई के प्रधानाध्यापक शामिल नहीं हुए थे। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा भुवनेंदु अरजरिया ने इन सभी 12 प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *