Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मास्टर माइंड पास्टर आस्टिन समेत सात के खिलाफ गैंगस्टर लगा दिया। इनमें से अधिकांश आरोपी अभी जेल में ही हैं। गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस अब इनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

29 जुलाई को प्रेमनगर के महावीरन नगर में धर्मांतरण का बड़ा खेल उजागर हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मास्टर माइंड माने जाने वाले पास्टर आस्टिन समेत कुल सात लोगों को अब तक जेल भेज चुकी। माइंड पास्टर आस्टिन स्मिथ अभी भी जेल में है। पुलिस ने 19 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी। डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर समेत अन्य कठोर कार्रवाई कराने का निर्देश दिया था। अब पुलिस ने पास्टर अभिषेक कुमार, पूनम चौधरी, संतोष चौधरी, रोशनी अहिरवार, मोहन सिंह एवं रविशंकर अहिरवार के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर दी है। उधर, धर्मांतरण से जुड़ा मामला होने के नाते गृह विभाग इसकी सीधी निगरानी कर रहा है। पुलिस अफसरों के मुताबिक आरोपियों को मिलने वाली वित्तीय मदद की भी जांच की जा रही है।

लाल डायरी में कई बैंक खातों के नाम

प्रेमनगर से पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद हुई लाल डायरी में कई बैंक खातों का भी जिक्र है। इनमें अदन चैरिटेबल सोसाइटी नामक एनजीओ का उल्लेख है। इसके अलावा एनजीओ के नाम पर पीएनबी, एचडीएफसी बैंक एवं एक्सिस बैंक में खाते का जिक्र है। खाते का संचालन प्रेमनगर से होता था लेकिन, पैसों का विवरण अभी तक सामने नहीं आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *