Spread the love


बांदा। नरैनी से सवारियों को लेकर बांदा आ रहे ऑटो में साइड से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। इससे चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा मेडिकल कॉलेज रोड पर रविवार को दोपहर नरैनी से सवारियां भरकर बांदा आ रहे ऑटो में बांदा से नरैनी की ओर जा रहे ट्रक ने साइड टक्कर मार दी। इससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार नरैनी कोतवाली के गोरेपुरवा गांव निवासी शफीक (24), शमीना (45), जरीना (55), मुस्तरी (25), नाजो (40) व आटो चालक कृपाली (55) व धरमपुर पन्ना मध्य प्रदेश निवासी विनोद (25) घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी कुलदीप तिवारी ने घायलाें को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक को चौकी में खड़ा गया है। ड्राइवर भाग गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *