Spread the love


जखौरा। निपुण भारत अभियान के तहत ब्लॉक जखौरा को निपुण ब्लॉक बनाने के लिए समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान अभियान से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा की गईं।

बैठक में बीईओ भुवनेंदु अरजरिया ने बताया गया कि किसी भी कार्य की सफलता में उसकी प्लानिंग का महत्वपूर्ण योगदान होता है, यदि हमारी योजना सटीक है तो तय समय में लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नवंबर माह के अंत तक प्रत्येक विद्यालय को निपुण लक्ष्य प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रफुल्ल कुमार जैन ने बताया कि ब्लॉक को प्रदेश के सुपर 50 ब्लॉक में चयनित किया गया है, जिसके तहत ब्लॉक को दिसंबर तक निपुण ब्लॉक घोषित किया जाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विकासखंड स्तर पर एक कार्ययोजना का निर्माण किया गया, जिसके तहत सभी विद्यालयों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। एआरपी राजेश वर्मा ने बताया गया कि ब्लॉक स्तर पर समस्त प्रकार के शैक्षिक डाटा को संकलित कर नियमित समीक्षा की जाएगी। इस दौरान एआरपी ललिता खेर, सुरेंद्र कुमार व शैलेंद्र वर्मा ने निपुण टूल किट, संदर्शिकाओं का प्रयोग एवं निपुण लक्ष्य एप के प्रयोग पर चर्चा की। बैठक में क्वालिटी कोऑर्डिनेटर नेहा, एमआईएस अनिल कुमार सहित ब्लॉक क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *