– बैंक कॉलोनी के एक घर में दिया था घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर में घुसकर अलमारी से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है। उसके पास से चोरी की रकम भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने पकड़े गए किशोर को किशोर न्यायालय में पेश किया है।
सिविल लाइन की बैंक कॉलोनी निवासी सौरभ जैन के घर में रखी अलमारी से 20 अक्तूबर की शाम 18 हजार रुपये चोरी हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले थे, जिसमें अहम सुराग पुलिस के हाथ लग गया था। इसी के आधार पर पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा। उसके पास से चारी के 17,530 रुपये मिले। पकड़े गए किशोर ने बताया कि वह चोरी की नीयत से घूम रहा था। इस बीच सौरभ जैन के घर के दरवाजे खुले दिखे। तब वह मौका पाकर अंदर घुस गया और अलमारी के अंदर लॉकर मेें रखे रुपये चोरी कर ले गया था। चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में चौकी नईबस्ती प्रभारी अंकित कौशिक व सिपाही प्रशांत राजपूत शामिल रहे।
