Spread the love


दशहरा और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए किया गया बदलाव

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रावण दहन एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए मंगलवार सुबह आठ बजे से लेकर बुधवार सुबह आठ बजे तक पूरे जनपद में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। इस दौरान नो एंट्री में छूट का जो समय दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तय था उसे को भी निरस्त कर दिया गया। मंगलवार दोपहर बारह बजे से शहर समेत कई मुख्य स्थानों पर यातायात प्रतिबंधित रखा गया है। कई जगहों पर ट्रैफिक का डायवर्जन भी किया गया है।

क्षेत्राधिकारी (यातायात) राजेश राय के मुताबिक खंडेराव गेट तिराहा से कोतवाली की ओर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोतवाली ढाल से गंदीघर का टपरा, महिला अस्पताल तिराहा से सिन्धी तिराहा की ओर भी वाहन नहीं जाएंगे। सिन्धी तिराहा-पीएनबी मोड़ से मानिक चौक भी वाहन नहीं जाएंगे। इसी तरह मिनर्वा चौराहा से कोतवाली, लक्ष्मी गेट बाहर से लक्ष्मी ताल, बड़ा बाजार, दतिया गेट बाहर से नरिया बाजार भी वाहन नहीं जाएंगे।

उन्नाव गेट चौकी से गंदीघर का टपरा, मिनर्वा चौराहा से क्राफ्ट मेला मैदान समेत इलाइट, जीवनशाह से आने वाले वाहन झलकारी बाई तिराहा से किले की ओर नही जा सकेंगे। यह वाहन एसपीआई इंटर कॉलेज में खड़े होंगे। मिनर्वा से आने वाले वाहन मिनर्वा चौराहा पर खड़े होंगे। इसी तरह झरना गेट से आने वाले वाहन क्राफ्ट मेला मैदान एवं पुरानी तहसील से किले की ओर नहीं आएंगे। यह वाहन खंडेराव गेट चौकी के पास खड़े होंगे। सदर बाजार इलाके में भजन लाल तिराहा से नारायण चाट भण्डार, बाटा चौराहा की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन एसबीआई तिराहा से आगे खड़े होंगे। हेबट तिराहा से आने वाले वाहन पब्लिक पार्क तिराहा की ओर नहीं जा सकेेंगे। पब्लिक पार्क तिराहा से आने वाले वाहन जनता पार्क कार्यक्रम स्थल की ओर नहीं जाएंगे। सीओ ट्रैफिक के मुताबिक यह व्यवस्था मंगलवार दोपहर 12 बजे से लागू कर दी जाएगी। कार्यक्रम के समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *