Spread the love


पहाड़ी (चित्रकूट)। लोहदा गांव के बलकेश्वरी मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। प्रदेश के कई जिलों से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेच दिखा एक दूसरे को पटखनी दी। महिला पहलवान भी शामिल रहीं। स्थानीय पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल देखने के लिए हजारों की भीड़ पहुंची।

भाजपा नेता जगदीश गौतम ने दंगल का आयोजन किया। जिसमें कुश्ती की शुरूआत मऊ टिटिहरा गांव के पहलवान उदय व पन्ना के राकेश के बीच हुई। जिसमें पहलवान उदय विजेता रहे। इसी तरह से सरधुआ गांव के रामबाबू व जालौन जिले के संतराम, महोबा के मलखान व गोरखपुर के धर्मवीर, मूंगुस के सहादेव व घाटमपुर के मुकेश, राजेंद्र कमासिन हमीरपुर के मुकेश, भिंड के हरनाम सिंह महोबा के दिनेश, पिपरौंध के राजेश, प्रयागराज के विमलेश के बीच कुश्ती हुई। जिसमें विजेता पहलवान रामबाबू, राजेश, मलखान, सहादेव, हरनाम सिंह, राजेश रहे। महिला पहलवान बहराइच की रजनी व गोरखपुर की रिंकी के बीच कुश्ती हुई। दोनों की कुश्ती बराबर रही। दंगल में विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, शिव शंकर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, माया देवी, दिव्या त्रिपाठी सहित गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, थानाध्यक्ष पहाड़ी श्याम पटेल सहित दंगल के निर्णयक लाल मणि शुक्ला, ललित किशोर व शिवशरन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *