
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में गौना होने से पहले विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों को जानकारी हुई, तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री की शादी 28 मई 2023 को तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
उसका गौना 23 अक्तूबर को तय था। इस बीच वह घर से ब्यूटी पार्लर और बाजार जाने के बहाने निकली और अपने प्रेमी के साथ चली गई। पिता ने बताया कि वह अपने साथ जेवर और 15 हजार रुपये भी ले गई है। बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
